Back

सरायकेला के इचागढ़ में कार ने कंटेनर को मारी टक्कर, 1 की मौत,5 की स्थिति गंभीर

Brief By Newsbrief / 7:54 PM on 25 Sep 2025


 सरायकेला :ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई.तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी .कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई .दुर्घटना में कार में सवार बाप-बेटे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

 

Read more on Newsbrief