Brief By Newsbrief / 12:44 AM on 25 Sep 2025
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई.27 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. आज के कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के भत्ते बढ़ाए गए हैं. झारखंड सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया 2025 को मंजूरी दे दी गई है. रांची में एक नए पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के लिए 97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.