Back

पलामू में वर्दी की धौंस में वसूली का काम, एसपी ने किया ASI को निलंबित

Brief By Newsbrief / 10:54 PM on 18 Sep 2025


पलामू : नवाबाजार थाने के इलाके में एक पुलिस अधिकारी द्वारा ट्रक ड्राइवर से पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद पलामू एसपी ने सख्त कार्रवाई की. वीडियो की जांच के बाद, नवाबाजार थाने में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) राजेश बैठा को सस्पेंड कर दिया गया.16 सितंबर को एसपी को व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला, जिसमें नवाबाजार थाने की पेट्रोलिंग टीम का सदस्य ASI राजेश बैठा एक ट्रक ड्राइवर से अवैध रूप से पैसे मांगते हुए दिख रहे थे.

Read more on Newsbrief