Brief By Newsbrief / 5:32 PM on 17 Sep 2025
रांची : पिछले तीन-चार दिनों से झारखंड में जमकर बारिश हो रही है.रांची के अलग-अलग इलाकों में जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है.पिछले 24 घंटे में कांटा टोली में बड़ा ही बुरा हाल देखने को मिला .आज भी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.खास तौर पर राजधानी के कुछ इलाकों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आज भी भारी बारिश हो सकती है.