Back

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे बाबानगरी,विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Brief By Newsbrief / 7:49 PM on 16 Sep 2025


देवघर  : झारखंड के राज्यपाल एक दिवसीय दौरे पर बाबानगरी देवघर पहुंचे. राज्यपाल को तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान से संकल्प दिलाया. फिर उन्हें गर्भगृह ले जाया गया जहां राज्यपाल ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और फिर विशेष पूजा-अर्चना की. राज्यपाल ने देश और राज्य की उन्नति और समृद्धि के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की. 

Read more on Newsbrief