Brief By Newsbrief / 11:50 PM on 11 Sep 2025
साहिबगंज: जिले के पत्थरचट्टी गांव के समीप बिजली गिरने से 17 मवेशियों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है.घटना की सूचना मिलते ग्रामीणों की मदद से घायल महिलाओं को आनन फानन में इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को सुरक्षित बताया है.