Back

अतिक्रमण हटाने के खिलाफ आक्रोश, ठेला-खोमचा को लेकर 300 दुकानदार पहुंचे निगम कार्यालय

Brief By Newsbrief / 10:48 PM on 08 Sep 2025


रांची  : रांची निगम द्वारा सड़कों के किनारे से हटाए गए ठेला-खोमचा को लेकर दुकानदारों ने आज निगम कार्यालय का घेराव किया है. इस दौरान लोगोंं ने निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की है.प्रदर्शन के दौरान इनकी संख्या लगभाग 300 से अधिक बताई जा रही हैं. हालांकि घेराव की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को शांत करवाने, साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है.

Read more on Newsbrief