Brief By Newsbrief / 8:14 PM on 04 Sep 2025
पलामू : केंद्र सरकार द्वारा की गई GST दरों में कटौती का भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य सोनल सिंह ने स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया.उन्होंने कहा कि यह केवल कर सुधार नहीं है, बल्कि यह निर्णय देश की आम जनता, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, व्यापारी और उद्योग सभी के लिए नई उम्मीद लेकर आया है.