Back

रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन,राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

Brief By Newsbrief / 4:38 PM on 15 Aug 2025


रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन हुआ.यह पहला मौका है जब राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोरहाबादी में झंडोत्तोलन किया है. इससे पहले हर साल मुख्यमंत्री परंपरा के अनुरूप झंडोत्तोलन करते रहे है.इस बीच मोरहाबादी मैदान में लाखों की संख्या में लोग इस दृश्य को देखने पहुंचे. राज्यपाल संतोष गंगवार ने झंडोत्तोलन किया है. साथ ही परेड का निरीक्षण कर सलामी ली.

Read more on Newsbrief