Brief By Newsbrief / 12:49 AM on 14 Aug 2025
देवघर:बाबानगरी देवघर में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में करीब दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई. शिवलोक कॉम्प्लेक्स से शुरू हुई यह यात्रा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर समाप्त हुई. इस दौरान देशभक्ति गीतों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नृत्य के जरिए देश के गौरव और पाकिस्तान की कमर तोड़ने वाली भारतीय सेना की उपलब्धि का जश्न मनाया. इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला नेताओं ने भाग लिया.