Brief By Newsbrief / 11:42 PM on 13 Aug 2025
रांची:हिंदपीढ़ी में 10 अगस्त को भट्ठी चौक पर साहिल उर्फ़ कुरकुरे की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.जिसके बाद इस हत्याकांड का आरोप पूर्व पार्षद असलम और उसके भाई पर लगा था.इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को जेल भेज दिया है.अब तक दो गिरफ़्तारी हुई है.जिसमें पूर्व पार्षद असलम और उसके भाई को जेल भेजा जा चुका है.इस बीच असलम ने पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया है.