Brief By Newsbrief / 12:18 AM on 31 Jul 2025
पलामू : पलामू जिले के मेदिनीनगर कचहरी परिसर में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनाने के एक रैकेट का पर्दाफाश हुआ. आरोपी की पहचान परवेज इकबाल के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने का अवैध धंधा कर रहा था.अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आशंका है कि इस रैकेट से कई और लोग जुड़े हो सकते हैं.