Brief By Newsbrief / 7:35 PM on 28 Jul 2025
जमशेदपुर :मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत होने से लोगों में आक्रोश है.परिजनों ने सुनियोजित हत्या की आशंका जताई है. सूचना मिलने पर उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.