Back

श्रावण की तीसरी सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, देर रात से लगी लंबी कतार

Brief By Newsbrief / 4:38 PM on 28 Jul 2025


देवघर :  श्रावण की तीसरी सोमवारी पर देवघर के बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी है. देर रात से ही जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगने लगी थी. सुबह 4 बजकर 6 मिनट से जलार्पण शुरू हो गया है.  इतनी बड़ी तादाद में जलार्पण के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है. इसके लिए प्रशासन द्वारा अतिरिक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

Read more on Newsbrief