Brief By Newsbrief / 12:53 AM on 27 Jul 2025
रांची : 31 जुलाई और 1 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा प्रस्तावित है.उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभागों को उनके कार्यों की स्पष्ट जिम्मेदारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति महोदया का दौरा त्रुटिरहित तरीके से संपन्न होना चाहिए. उन्होंने सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया.