Back

झारखंड में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्त का रास्ता साफ, लंबे समय बाद राज्य में इतनी बड़ी भर्ती!

Brief By thenewskhazana / 2:32 AM on 30 Apr 2023


: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है. झारखंड में अगले माह से करीब 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप शिक्षक नियुक्ति में 10 फीसदी आरक्षण के साथ रोस्टर क्लियर कर लिया गया है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( ) को आरक्षण दिया गया है। विभाग की ओर से मिले निर्देश के आलोक में जिलों ने आरक्षण रोस्टर क्लियर करते हुए 25,996 पदों पर नियुक्ति की अधियाचना शिक्षा विभाग को भेज दी है। अब विभाग नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग( ) को अधियाचना भेजेगा। मालूम हो कि राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालय में सहायक आचार्य (प्राथमिक शिक्षक) के 50 हजार पद सृजित किये गये हैं. इनमें कक्षा एक से पांच के लिए 20,825 और कक्षा छह से आठ के लिए 29,175 पद शामिल थे. विभाग ने जिलों को कुल 50 हजार पदों पर आरक्षण रोस्टर क्लियर करने को कहा था. साथ ही 25,996 पदों पर आरक्षण रोस्टर क्लियर करते हुए नियुक्ति की अधियाचना भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे. पिछले सात माह में यह दूसरा अवसर है, जब नियुक्ति के लिए आरक्षण रोस्टर क्लियर किया गया है. इससे पहले सितंबर 2022 में भी जिलों को निर्देश दिया गया था. जिलों ने आरक्षण रोस्टर क्लियर कर नियुक्ति की अधियाचना विभाग को भेजी थी, पर उसमें इडब्लूएस आरक्षण का प्रावधान नहीं था. इस कारण नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी थी. 26 हजार पद में से 20 हजार से अधिक पद आरक्षित होंगे. 26 हजार में से 13 हजार पद पर सीधी नियुक्ति होगी, जबकि शेष 13 हजार पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों के लिए आरक्षित होंगे… सीधी नियुक्ति के 13 हजार पद में से राज्य सरकार के आरक्षण प्रावधान के अनुरूप 60 फीसदी पद आरक्षित होंगे. ऐसे में कुल 26 हजार में से 20 हजार से अधिक पद आरक्षित होंगे. प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की सीधी नियुक्ति नहीं होगी. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. 50 हजार पद में से 25996 पद के लिए होनेवाली परीक्षा में वर्ष 2013 व 2016 में जेटेट पास परीक्षार्थी शामिल होंगे. Also read: बोकारो : 470 चतरा : 958 देवघर : 627 धनबाद : 517 दुमका : 730 गढ़वा : 441 गिरिडीह : 977 गोड्डा : 464 गुमला : 409 हजारीबाग : 436 जामताड़ा : 333 खूंटी : 252 कोडरमा: 213 लातेहार : 341 लोहरदगा : 168 पाकुड़ : 308 पलामू : 795 पश्चिमी सिंहभूम : 637 पूर्वी सिंहभूम : 479 रामगढ़ : 188 रांची : 617 साहिबगंज : 392 सरायकेला-खरसांवा : 457 सिमडेगा : 246 बोकारो : 498 चतरा : 779 देवघर : 725 धनबाद : 588 दुमका : 932 गढ़वा : 521 गिरिडीह : 1361 गोड्डा : 597 गुमला : 630 हजारीबाग : 548 जामताड़ा : 476 खूंटी : 323 कोडरमा: 316 लातेहार : 469 लोहरदगा : 232 पाकुड़ : 409 पलामू : 1608 पश्चिमी सिंहभूम : 735 पूर्वी सिंहभूम : 630 रामगढ़ : 232 रांची : 818 साहिबगंज : 523 सरायकेला-खरसांवा : 704 सिमडेगा : 347 Also read: © TheNewsKhazana 2023 Made with in Jharkhand © TheNewsKhazana 2023

Read more on thenewskhazana