Back

ये जुगाड़ लगाइए, 50 डिग्री टेम्प्रेचर में भी कमरे को शिमला बना देगा कूलर, AC की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Brief By hindinews18 / 11:02 PM on 15 Apr 2023


एक छोटी सी ट्रिक लगाकर आप कूलर से AC जैसी ठंडक पा सकते हैं. नई दिल्ली. अप्रैल का महीना चल रहा है. देश के कई हिस्सों में गर्मी तेज हो गई है और कई हिस्सों में धूप-छांव का खेल चल ही रहा है. कई इलाकों में मई आते-आते गर्मी परेशान करने लगेगी. ऐसे में कई लोगों ने अपने घरों के कूलर निकालकर उन्हें झाड़-पोछकर रख लिया होगा. पर आपको पता है कूलर के साथ आप कुछ ऐसे जुगाड़ आज़मा सकते हैं जिससे कूलर आपके कमरे को AC की तरह ठंडा करने लगेगा. कूलर से कमरा ठंडा चाहिए तो उसके लिए सबसे ज़रूरी नियम ये है कि आप अपने कूलर को ऐसी जगह पर रखें जहां से खुली हवा आती हो. जैसे खिड़की के पास, दरवाज़े के पास. तो अगर आपके पास स्पेस है तो रूम कूलर की जगह विंडो कूलर का इस्तेमाल करें. विंडो कूलर में केवल कूलर के पंखे वाला हिस्सा कमरे की तरफ होता है. बाकी पूरा कूलर बाहर होता है, इससे बिना उमस के अच्छी ठंडी हवा कमरे में आती है. और मज़े की बात ये है कि विंडो कूलर्स रूम कूलर की तुलना में काफी सस्ते भी आते हैं. ये भी पढ़ें- गैस स्टोव को सही से साफ करना सबके बस की बात नहीं, आसान तरीका जान लेंगे तो सबको देंगे टिप्स कूलर के पानी में डाल दीजिए बर्फ कूलर की ठंडक बढ़ाने के लिए कूलर की टंकी में पानी तो आप डालते ही हैं. पानी के साथ उसमें डाल दीजिए बर्फ. बर्फ से टंकी का पानी ठंडा हो जाएगा और जब ये ठंडा पानी पाइप से होकर कूलर के खस यानी पैड्स को भिगोएगा तो हवा और ठंडी हो जाएगी. ये तकनीक उन इलाकों के लिए बेहद कारगर है जहां तापमान 45-50 डिग्री तक चला जाता है. इससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा और ठंडक देर तक बनी रहेगी. बर्फ की जगह आप ठंडा पानी या फिर आईस पैड भी कूलर की टंकी में डाल सकते हैं. पहले मोटर, फिर पंखा कूलर को इफेक्टिव बनाने का एक और तरीका ये है कि पानी डालने के बाद पहले कूलर का मोटर चला दें. इससे कूलर के पैड्स अच्छे से भीग जाएंगे. एक बार पैड्स के भीग जाने के बाद पंखा चला देने से कूलर से आने वाली गर्म हवा से आप बच जाएंगे. ये तो हुई कूलिंग बढ़ाने की टेक्नीक. इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर सालों-साल आपको अच्छी ठंडक देता रहे तो उसके लिए आपको उसे अच्छे से मेंटेन करना होगा. उसकी रेगुलर साफ-सफाई करनी होगी. इसके साथ ही उसके कूलिंग पैड्स को भी मेंटेन करना होगा. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी| Tags: Summer , Tech News in hindi , Tips and Tricks कूलर क्यों मारने लगता करंट? छोटी-छोटी गलतियां पड़ती हैं भारी, सेफ्टी के लिए तुरंत करें ये उपाय माइलेज ही चाहिए तो आंखें बंद कर खरीद लो ये बाइक, 1 लीटर में चलेगी 75 किलोमीटर! फालतू खर्चे से होगी बचत जाने कितने ही ऑडिशन, 11 फ्लॉप शो के बाद चमकी किस्मत, प्यार में मिला धोखा और फिर शुरू हुआ TV एक्ट्रेस का स्ट्रगल

Read more on hindinews18