Brief By Newsbrief / 11:16 PM on 19 Jul 2024
जमुई :बीते दिन जमुई पुलिस को सूचना मिली कि एक हथियार तस्कर जमुई के जेनएक्स ब्रिज होटल के समीप कहीं रुका हुआ है सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम का गठन कर वहां दबिश दिया और उस चिन्हित जगह पर एक कमरे से एक व्यक्ति को देखा गया.जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह खगड़िया जिला के मानसी इलाके का निवासी प्रियांक कुमार है.
पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है
वहीं जब पुलिस ने तलाशी ली तो उस कमरे से 2 पिस्टल और 7.65 mm का 20 जिंदा कारतूस बरामद किया गया और उसके निशानदेही पर जमुई स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय के एक आलमारी से DBBL बंदूक और 12 बोर का 18 जिंदा कारतूस बरामद किया गया.साथ ही प्रियांक के निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के बिहारी इलाके से नीरज उर्फ अनंत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
बरामद हथियारों के कागजात के संबंध में जानकारी मांगने पर कोई संतोषजनक कागजात उपलब्ध नही कराया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले पर बारीकी से छानबीन कर रही है. उम्मीद है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है.