Back

कोरोना का मुकाबला करने के लिए दुमका प्रशासन गम्भीर,भीड़ वाले इलाके में लगाया जाँच शिविर

Brief By Newsbrief / 9:02 PM on 07 Jan 2022


उपराजधानी दुमका में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसको लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर नजर आ रही है। आज से जिले में लगभग 20 स्थलों पर कोविड 19 की जांच के लिए शिविर लगाया गया है। बस स्टैंड, टीन बाजार, गांधी मैदान, बासुकीनाथ, मसानजोर सहित भीड़ भाड़ वाले स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से आम लोगों की कोबिड 19 की जांच की जा रही है। कुछ लोग जांच से कतराते हैं तो उन्हें टीम द्वारा समझाया जाता है।

साथ ही जिला प्रशासन द्वारा रोको टोको अभियान शुरू किया गया है। प्रशासनिक टीम चौक चौराहे पर बगैर मास्क के घूमने वाले लोगों को मास्क के लिए टोका जाता है। उन्हें मास्क भी मुहैया कराया जाता है साथ ही चेतावनी दी जाती है कि आगे से कानूनी कार्रवाई  की जाएगी।

Read more on Newsbrief